भराड़ीसैंण: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को भराड़ीसैंण पहुंचे। यहां विधानसभा भवन परिसर में आयोजित समारोह में उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान किया और परेड की सलामी लेने के साथ उसका निरीक्षण भी किया। समारोह में आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया।
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही युवा आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पहाड़ का पानी और जवानी दोनों प्रदेश के विकास के काम आ रहे हैं। राज्य की महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। प्रदेश में साढ़े तीन लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर विपक्ष का रवैया सवालों के घेरे में है।
सीएम धामी ने उत्तराखंड के डीएनए में हार नहीं है। राज्य ने बीते वर्षों में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की एक दशक की विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है। प्रदेश में राष्ट्रीय परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि रेल लाइन का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हवाई और रोपवे कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जा रही है।
Success Pages News Portal