डीएसई, पीएसई मॉड्यूल से जारी नोटिस पर 15 दिन का समय, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी

Dehradun: प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से डीएसई, पीएसई मॉड्यूल लागू किया जाएगा। इसके तहत दो जगह वोट होने पर नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने एसआईआर की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही उनसे सुझाव भी लिए। बताया कि निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि को आगे बढ़ाते हुए तीन अक्तूबर कर दिया है। 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को जारी नोटिसों के सापेक्ष 24 लाख 29 हजार से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी कर दी गई है।
राजनीतिक दलों को बैठक में बताया गया कि फार्म 6, 7 और 8 पर भी 40 प्रतिशत से अधिक दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई कर दी गई है। बैठक में राजनीतिक दलों को यह भी बताया गया कि प्रदेश में डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री (डीएसई) और फोटो सिमिलर एंट्री (पीएसई) मॉड्यूल को लागू किया जाएगा। इस मॉड्यूल में जिन मतदाताओं के नाम पाए जाएंगे, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।

Check Also

उत्तराखंड में दीपोत्सव की धूम, सीएम धामी ने आवास पर मनाई दीपावली, की सुख-समृद्धि की कामना

Dehradun: त्तराखंड में आज दीपोत्सव की धूम रही। पहाड़ से मैदान तक लोगों ने लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *