सोंग नदी की सेहत का बायो इंडिकेटर प्रोजेक्ट से लगेगा पता

Dehradun: स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA) के तहत सोंग नदी क्षेत्र में बायो इंडिकेटर प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके जरिए नदी के पानी की गुणवत्ता और आसपास के पर्यावरण की स्थिति का पता लगाया जाएगा। इसके लिए नदी में और उसके आसपास रहने वाले जीवों का अध्ययन किया जाएगा। भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के पूर्व वरिष्ठ प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक ‘जी’ डॉ. वीपी उनियाल के मार्गदर्शन में यह शोध होगा।

शोध में जलीय कीड़े और उनके लार्वा, तितलियों, जंगली मधुमक्खियों, ड्रैगनफ्लाई, डेम्सलफ्लाई और पक्षियों का अध्ययन किया जाएगा। जलीय कीड़े और उनके लार्वा पानी में प्रदूषण की स्थिति का संकेत देते हैं। तितलियों और जंगली मधुमक्खियों से नदी किनारे की हरियाली और परागण की स्थिति का पता चलेगा। वहीं, ड्रैगनफ्लाई और डेम्सलफ्लाई पानी की स्वच्छता और नदी किनारे के पर्यावरण की जानकारी देंगे। पक्षियों की प्रजातियों के अध्ययन से पूरी नदी घाटी की स्थिति समझने में मदद मिलेगी।

यह अध्ययन सोंग नदी के उद्गम स्थल कद्दूखाल (टिहरी) से लेकर गंगा में उसके संगम स्थल तेहरी फार्म  तक करीब 80 किलोमीटर के क्षेत्र में किया जाएगा। इसके लिए नदी को ऊपरी, मध्य और निचले तीन हिस्सों में बांटा गया है। हर हिस्से में 12 स्थायी स्टेशन बनाए जाएंगे। इस तरह कुल 36 स्थानों पर सर्वे होगा।

Check Also

भाजपा-कांग्रेस कार्यकार्ताओं के बीच तीखी तकरार, काले झंडों से लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों तक गरमाई सियासत

Dehradun: जॉर्ज एवरेस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के जार्ज एवरेस्ट में धरना-प्रदर्शन से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *