भाजपा-कांग्रेस कार्यकार्ताओं के बीच तीखी तकरार, काले झंडों से लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों तक गरमाई सियासत

Dehradun: जॉर्ज एवरेस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के जार्ज एवरेस्ट में धरना-प्रदर्शन से पहले बुधवार को मसूरी में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर जमकर नारेबाजी हुई और एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खिलाफ नारेबाजी की, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए काफी देर तक सड़क पर विरोध जताते रहे।
स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग किया और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच बढ़ता टकराव कई देर तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जॉर्ज एवरेस्ट में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले हुए इस घटनाक्रम के बाद शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दोनों राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा।

Check Also

घटनास्थल से जवानों ने तीन साल की बच्ची को ऐसे निकाला, सीने से लगाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए

उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *