आईबीपीएस स्केल तीन की परीक्षा देने आया संदिग्ध सॉल्वर पकड़ा, करीब 12 परीक्षाओं में भूमिका आई सामने

देहरादून; देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के चमन विहार स्थित एक परीक्षा सेंटर से रविवार को एक संदिग्ध सॉल्वर पकड़ा गया। आरोपी की करीब 12 परीक्षाओं में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पता चला है कि उसके पेपर देने के बाद कई लोग भर्ती भी हो चुके हैं।

परीक्षा केंद्र के कमांडिंग ऑफिसर सूरजपाल सिंह रावत ने बताया कि रविवार को आईबीपीएस स्केल तीन की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान ऋषि कुमार, देवीका स्काइपर, रामनगर, गाजियाबाद (यूपी) ने जब बायोमीट्रिक किया तो उसकी फोटो पूर्व में हुई परीक्षाओं में अलग-अलग परीक्षार्थियों के नाम के साथ मैच हो गई।

हालांकि रविवार को हुई परीक्षा में उसका बायोमेट्रिक सही पाया गया। यानी यह परीक्षा वह खुद के लिए ही दे रहा था लेकिन पूर्व में हुईं करीब 12 परीक्षाओं में पेपर सॉल्वर की भूमिका में उसका नाम सामने आया है।
बताया कि आरोपी के परीक्षा देने के बाद कई लोग भर्ती भी हो गए हैं। इसी आधार पर परीक्षा के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

Dehradun: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *