अगली परीक्षा की तैयारी में आयोग

Dehradun: स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के चलते फिलहाल लटक गई है लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अब अगली परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। पांच अक्तूबर को सहकारी समितियों में सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होने जा रही है।

यूकेएसएसएससी ने 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी, जो पेपर लीक प्रकरण में फंस गई है। मामले की एसआईअी जांच कर रही है। सरकार ने फिलहाल परीक्षा की उत्तर कुंजी व रिजल्ट समेत सभी प्रक्रियाएं एक माह के लिए रोकी हुई हैं। लिहाजा, आयोग अब पांच अक्तूबर की परीक्षा के लिए जुटा हुआ है।

45 पदों के लिए होने वाली परीक्षा कम अभ्यर्थी होने के कारण केवल देहरादून और नैनीताल के परीक्षा केंद्रों पर होगी। आयोग पुरानी सभी खामियों को दुरुस्त करते हुए इसका आयोजन करेगा। दोनों जिलों के डीएम को पत्र भेजा गया है कि वे सभी परीक्षा केंद्रों को अपने स्तर से जांच परख लें। कहीं कोई गड़बड़ी की आशंका नहीं होनी चाहिए।

Check Also

पीएम मोदी से की मुलाकात, हर्षिल का राजमा और लाल चावल समेत भेंट की खास चीजें

सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने पीएम मोदी से भेंट की। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *