अमर उजाला मां तुझे प्रणाम तिरंगा रैली

Dehradun: जोश जज्बा और जुनून देश भक्ति का… हाथों में तिरंगा और जुबां पर मां तुझे प्रणाम… वंदे मातरम भारत माता की जय घोष… कदमताल मिलाता काफिला। 15 अगस्त से पहले ही पूरे शहर में तिरंगा शान से फहराया गया।

देशभक्ति का जज्बा संजोए अमर उजाला  ने मंगलवार को मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा निकाली। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया और राज्यपाल ने तिरंगा रैली का समापन किया। भारत माता ने राज्यपाल को तिरंगा सौंपा।

देशभक्ति के तरानो ने आज राजधानी देहरादून की सुबह को यादगार बना दिया है। भारत मां को प्रणाम करने के साथ ही उन वीर सपूतों को नमन कर याद किया गया, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

Amar Ujala Maa Tujhe Pranam tiranga rally in Dehradun Celebration Independence Day Uttarakhand

तिरंगा यात्रा में आईटीबीपी बैंड भारत मां को समर्पित संगीत की प्रस्तुति दी। इसके साथ आजादी के नायकों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की।
विज्ञापन

Amar Ujala Maa Tujhe Pranam tiranga rally in Dehradun Celebration Independence Day Uttarakhand

परेड ग्राउंड में सुबह नौ बजे हवा में गुब्बारे छोड़ेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और फिर तिरंगा यात्रा ने राजभवन की ओर प्रस्थान किया।
Amar Ujala Maa Tujhe Pranam tiranga rally in Dehradun Celebration Independence Day Uttarakhand

  तिरंगा यात्रा के तहत अमर उजाला और इंडियन ऑयल की ओर से बाइक रैली भी निकाली गई।
Amar Ujala Maa Tujhe Pranam tiranga rally in Dehradun Celebration Independence Day Uttarakhand

तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्रों के साथ ही कैडेट्स एवं सामाजिक संगठनों के लोग वाहनों के काफिले में शामिल हुए।

Check Also

बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल

श्रीनगर: हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *