बाबा के दर्शन को निकले थे, पहाड़ी से माैत बनकर गिरे बोल्डर

Joshimath: मन में बाबा केदार के दर्शन की आस लिए पग-पग नाप रहे तीर्थयात्रियों ने सोचा भी नहीं था कि वे अब कभी धाम नहीं पहुंच पाएंगे। आज सुबह गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चिरबासा के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर यात्रियों पर माैत बनकर गिर पड़े। हादसे में तीन यात्रियों की जान चली गई, जबकि पांच अभी भी जिंदगी और माैत की जंग लड़ रहे हैं।
केदारनाथ में 16 किमी लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पल-पल भूस्खलन का खतरा रहता है। चीरबासा भूस्खलन जोन है, जहां प्रत्येक बरसात में पहाड़ी से पत्थर गिरने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं।Kedarnath Gaurikund Accident Many Pilgrims Died after Boulder fall on road Chardham Yatra 2024 Photos
इसी जगह पर बीते वर्ष भी पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक युवती की जान चली गई थी। वहीं, 2022 में भी दो यात्रियों की मौत हुई थी।
Kedarnath Gaurikund Accident Many Pilgrims Died after Boulder fall on road Chardham Yatra 2024 Photos

रविवार को भी बारिश के बाद यहां भूस्खलन हो गया। घटना सुबह साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
Kedarnath Gaurikund Accident Many Pilgrims Died after Boulder fall on road Chardham Yatra 2024 Photos

पुलिस टीम ने माैके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। माैके पर शव इधर-इधर बिखरे हुए थे। पुलिस ने घायलों को बोल्डरों और मलबे से निकाला और अस्पताल भेजा।
Kedarnath Gaurikund Accident Many Pilgrims Died after Boulder fall on road Chardham Yatra 2024 Photos

रविवार को हुए हादसे में मृतकों की पहचान किशोर अरुण पराटे(31), नागपुर महाराष्ट्र, सुनील महादेव काले(24 ) जालना महाराष्ट्र, अनुराग बिष्ट, तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

Check Also

प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची, शुरू होने जा रहा है विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

Dehradun: उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची 12 नवंबर को जारी होगी। इसके साथ ही प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *