बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में शीतलहर से बढ़ी ठंड

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार को सुबह से मौसम बदला रहा, जिससे दोपहर के समय ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।

बदरीनाथ धाम सहित हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। दोपहर के समय निचले इलाकों में भी बादल छाए रहे, जिससे पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से निचले इलाकों में शाम के समय शीतलहर से ठंड और भी अधिक बढ़ गई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम सामान्य होने लगा और देर शाम तक आसमान साफ हो गया।

Check Also

पीएम मोदी से की मुलाकात, हर्षिल का राजमा और लाल चावल समेत भेंट की खास चीजें

सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने पीएम मोदी से भेंट की। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *