भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को मिली जान से मारने की धमकी, एसएसपी को भेजा पत्र

Dehradun: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने देहरादून के एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एसएसपी को दिए गए पत्र में भट्ट ने बताया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से रविवार को उनके निजी मोबाइल नंबर पर लगातार फोन आ रहे हैं। कोई व्यक्ति गाली गलौज व अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहा है। कहा कि उक्त व्यक्ति द्वारा शायद किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह की हरकत की जा रही है। इससे जहां मेरी राजनीतिक छवि धूमिल हो रही है, वहीं इससे मेरे जीवन को खतरा भी हो सकता है।

Check Also

पीएम मोदी से की मुलाकात, हर्षिल का राजमा और लाल चावल समेत भेंट की खास चीजें

सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने पीएम मोदी से भेंट की। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *