ऋषिकेश

चुनावी रणनीति पर मंथन करने आज दून पहुंचेंगी कांग्रेस प्रभारी,

Dehradun: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को दून पहुंचेगी। कांग्रेस भवन में दो दिन चुनावी रणनीति पर मंथन करने के लिए बैठकों का दौर चलेगा। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक-एक करके मुलाकात कर संगठनात्मक व चुनावी रणनीति पर फीडबैक लेंगी। आगामी चुनाव के लिए पार्टी …

Read More »

अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता के लिए शुल्क नहीं पाया तय

Dehradun: प्रदेश में अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता के लिए नियमावली जारी कर दी गई है लेकिन इनकी मान्यता और नवीनीकरण के लिए विभाग अब तक शुल्क तय नहीं कर पाया है। इससे शैक्षणिक संस्थानों के सामने असमंजस बना है। जबकि राज्य में अगले महीने एक जुलाई से मदरसा बोर्ड समाप्त हो जाएगा। राज्य में 450 पंजीकृत और करीब 500 …

Read More »

हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

Dehradun: अगले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में कोर कमेटी का गठन किया है। सांसद, विधायक की अगुवाई वाली ये कोर कमेटियां संबंधित विधानसभा में चुनाव की पूरी तैयारियां पुख्ता करेंगी। इनमें संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी 70 …

Read More »

तिरंगे की शपथ के साथ फर्ज का सफर हुआ शुरू

देहरादून : आंखों में चमक और सीने में जज्बा। और तिरंगे की शपथ के साथ फर्ज का सफर शुरू हुआ। आईएमए देहरादून की परेड में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम दिखा। आईएमए से निकले 515 युवा अफसरों ने देश सेवा की शपथ ली। देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को तिरंगे की शान के साथ कदमताल करते 515 युवा कैडेट जब ‘अंतिम …

Read More »

अब गलत तथ्यों के आधार पर CTET नहीं कर सकेंगे शिक्षक, विभाग ने पिछले दिनों जारी NOC पर लगाई रोक

Dehradun: प्रदेश में शिक्षकों की गलत तथ्यों के आधार पर सीटीईटी करने की तैयारी को झटका लगा है।  शिक्षकों को इस परीक्षा के लिए दी गई एनओसी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। सुप्रीमकोर्ट ने पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए टीईटी को अनिवार्य किया है। पदोन्नति और नौकरी में बने रहने के …

Read More »

SIR; तीन दिन में 19 लाख लोगों तक पहुंचे गणनापत्र, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सबसे आगे

Dehradun: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत तीन दिन में 19 लाख लोगों तक गणनापत्र पहुंच गए हैं। चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ गणनापत्र वितरण में सबसे आगे हैं। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अभियान की समीक्षा की। उन्होंने देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर सहित कम प्रगति वाले जिलों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। सचिवालय …

Read More »

लच्छीवाला से रायपुर के बीच बनेगी 15 किमी लंबी फोरलेन एलिवेटेड रोड, यहां मिलेगा नया ट्रैफिक कॉरिडोर

Dehradun: राजधानी क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और वैकल्पिक संपर्क मार्ग विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। लच्छीवाला से रायपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक तक लगभग 15 किलोमीटर लंबी फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना के प्रथम चरण में सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट …

Read More »

गर्भवती पत्नी का कराया लिंग परीक्षण, बेटी होने पर ढाया कहर

सहसपुर: सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के जस्सोवाला में गर्भवती पत्नी को करंट लगाने और बेरहमी से पीटने के बाद गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पीड़िता के परिजनों ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि आरोपी पति बबलू गर्भवती पत्नी को हरियाणा के पानीपत ले गया, जहां उसने अवैध रूप से गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराया। गर्भ …

Read More »

पहाड़ के बाशिंदों का चैन छीन रही सुकून देने वाली बर्फ

देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ भले ही रोमांच का अहसास करवाते हों लेकिन यहां रहने वाले स्थानीय लोगों, आईटीबीपी और आपदा प्रबंधन के जवानों की आंखों की रोशनी को धीरे-धीरे अंधकार में धकेल रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञ इसे स्नो-ब्लाइंडनेस की संज्ञा देते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी और टिहरी समेत कई बर्फीले इलाकों से …

Read More »

केंद्र की दूरसंचार परियोजना भी गांवों में नहीं ला सकी नेटवर्क

मोबाइल नेटवर्क विहीन गांवों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 2022 में शुरू की गई बीएसएनएल की 4जी सेचुरेशन योजना भी अब तक घाड़ क्षेत्र के नौ गांवों तक नहीं पहुंच पाई है। चिंताजनक यह है कि आजादी के बाद से अब सरकारी सिस्टम इन गांवों में इंटनरेट जैसी महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। यह तब …

Read More »