हल्द्वानी

एनएचएआई पर तेज रफ्तार कैंटर और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

लालकुआं: लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर नगला दवाईफर्मा  के पास एक तेज रफ्तार कैंटर और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में …

Read More »

सड़क और पुल निर्माण के सभी काम एक स्वीकृति पर होंगे

Dehradun: प्रदेश में अब सड़क व पुल निर्माण के सभी काम एक ही स्वीकृति पर होंगे। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए मंत्रिमंडल ने स्वीकृति प्रक्रिया के सरलीकरण की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से सड़क निर्माण में कटिंग के बाद अन्य कामों के लिए दोबारा से स्वीकृति नहीं लेनी पड़ेगी। प्रदेश में सड़क व पुलों के निर्माण …

Read More »

नशामुक्त उत्तराखंड की मुहिम को लेकर देहरादून में वॉकथॉन

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बीआर आंबेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और स्वस्थ …

Read More »

महानवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं के पूजन के साथ लिया आशीर्वाद

शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर हवन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की आराधना की। उन्होंने नौ छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की और आशीर्वाद लिया।

Read More »

सीएम धामी ने बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दिए एक करोड़ रुपये

बागेश्वर: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मंडलसेरा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद  की ओर से आयोजित पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने बाल वैज्ञानिकों से सीधा संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर दिए और शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक …

Read More »

कांग्रेस ने निकाला ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च: एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, कार्यकर्ताओं में मारपीट

Dehradun: एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने हरिद्वार में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। मार्च की …

Read More »

यूपी-उत्तराखंड समेत छह राज्यों के सीएम ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

Dehradun: 660 मेगावाट की महत्वपूर्ण किशाऊ बांध परियोजना को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक हुई। ऊपरी यमुना बेसिन में प्रस्तावित 660 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी राज्यों के …

Read More »

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शुरू किया ‘काम मांगो अभियान’, युवाओं को रोजगार के लिए मुहिम

Dehradun: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने की, जबकि राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर भी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं के पलायन और …

Read More »

गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड; पहली बार 7.87 लाख ने किए दर्शन

Dehradun: चारधाम यात्रा में गंगोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नया रिकॉर्ड बना चुकी है। पहली बार यात्रा में 7.87 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। अभी यात्रा जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं …

Read More »

ग्रुप-सी के 553 पदों पर आज से आवेदन शुरू

Dehradun: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तर के ग्रुप-सी पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस भर्ती के तहत उत्तराखंड राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 553 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती में सबसे ज्यादा 420 पद कनिष्ठ सहायक के हैं। इसके अलावा पंजीकरण लिपिक, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, सर्वे लेखपाल …

Read More »