एनएचएआई पर तेज रफ्तार कैंटर और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

लालकुआं: लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर नगला दवाईफर्मा  के पास एक तेज रफ्तार कैंटर और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताते चले कि लालकुआं से किच्छा की ओर स्कूटी संख्या UK04 AN 5112 से जा रहे दो युवक को कैंटर संख्या UP25 FT 1983 ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 21 बर्षीय चेतन बिष्ट निवासी – ग्राम पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम एव 24 बर्षीय दीक्षित बिष्ट , निवासी – भवाली की मौके दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक युवक ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने भी अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Check Also

घटनास्थल से जवानों ने तीन साल की बच्ची को ऐसे निकाला, सीने से लगाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए

उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *