News Portal

निर्माणाधीन भीमबली-गरुड़चट्टी-केदारनाथ पैदल मार्ग पर खतरा

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीमबली-गरुड़चट्टी-केदारनाथ निर्माणाधीन पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों एवं आमजन के आवागमन को तत्काल प्रभाव से पूर्णतः प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में पुलिस विभाग, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता, डीडीएमए गुप्तकाशी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित निर्माणाधीन पैदल मार्ग पर वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा मार्ग अभी पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं उपयोग योग्य स्थिति में नहीं है। निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार पत्थर गिरने, ढलानों के खिसकने तथा अन्य प्राकृतिक जोखिम बने हुए हैं, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को उक्त मार्ग से गुजरने की अनुमति देना उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम उत्पन्न कर सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.