News Portal

DAV पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में बवाल, प्रत्याशियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार

Dehradun: डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान आज मंगलवार को प्रत्याशियों को समर्थन देने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बवाल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, छात्रसंघ चुनाव में मतदान के लिए कॉलेज पहुंच रहे छात्रों के प्रवेश पत्रों की गेट पर जांच की गई।

डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के बीच एनएसयूआई छात्र नेताओं के खिलाफ वारंट और गिरफ्तारी की कार्रवाई के विरोध में सोमवार रात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। रैली के रूप में एसएसपी आवास पहुंचे कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत की स्थिति बन रही है। इसी को देखते हुए भाजपा सरकार के इशारे पर एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वारंट और गिरफ्तारी की कार्रवाई के जरिये चुनाव का माहौल प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.