देहरादून नए साल पर सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया

Dehradun: नए साल के जश्न के लिए मसूरी तैयार है। होटलों-दुकानों को सजाया गया है। पर्यटकों के लिए होटलों में विशेष पैकेज देने की तैयारी है। साथ ही मनोरंजन के लिए गीत-संगीत की व्यवस्था भी की गई है। सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है।

सीओ मसूरी मनोज असवाल ने कहा कि मसूरी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सभी डायवर्जन पर पुलिस तैनात रहेगी। शहर में ट्रैफिक बढ़ने पर बड़ी बसों को किंग्रेग पर खड़ा किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर शटल सेवा शुरू की जाएगी। पुलिस के साथ पीएसी की एक प्लाटून पुरूष, एक प्लाटून महिला की भी तैनाती रहेगी। नए साल पर देर रात तक लगातार गश्त की जाएगी। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नए साल के लिए होटल उद्योग से जुड़े लोगों में उत्साह है। एडवांस बुकिंग फिलहाल 50 फीसदी है लेकिन 31 दिसंबर तक और बढ़ने की उम्मीद है। बड़े और स्टार कैटेगरी के होटलों में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग है।

इस बार नए साल पर मसूरी में अच्छी संख्या में सैलानी पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम पर पुलिस अधिकारियों से बात हो गई है। शहर में पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त व्यवस्था करने का भरोसा दिया है।  नगर पालिका प्रशासन ने नए साल की तैयारी तेज करने का दावा किया है। अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि शहर को सजाया गया है।

Check Also

गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

Dehradun: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *