दो दिवसीय प्रवास पर दून आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Dehradun: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को देहरादून प्रवास पर रहेंगे। 22 फरवरी को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करेंगे, जिसमें देहरादून समेत पूरे गढ़वाल मंडल से विभिन्न संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे।

23 फरवरी को डॉ. भागवत पूर्व सैनिक गोष्ठी को संबोधित करेंगे। सर संघ चालक इससे पहले वर्ष 2019 में देहरादून प्रवास पर आए थे। लंबे समय के बाद उनके यहां प्रवास होने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके प्रवास की तैयारियां तेज कर दी हैं।

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *