दून-हरिद्वार हाईवे पर अब रफ्तार पकड़ेगा काम, 320 करोड़ से 36 किमी हिस्से में सुधरेगी सड़क सुरक्षा
Dehradun: देहरादून से हरिद्वार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में अब तेजी आने की उम्मीद है। करीब 36 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम किए जाने हैं। परियोजना के लिए करीब 320 करोड़ रुपये की निविदा की गई है। निर्धारित योजना के अनुसार अगले दो साल में सभी कार्य पूरे किए जाने हैं।