दून में लालपुल, पथरीबाग और दून विहार में भी जल्द स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे।

Dehradun: छह नंबर पुलिया पर बने स्मार्ट वेंडिंग जोन की तरह दून में लालपुल, पथरीबाग और दून विहार में भी जल्द स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले स्मार्ट वेडिंग जोन के लिए वर्कऑर्डर जारी हो गए हैं। जल्द ही वेंडिंग जोन बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

दून में लंबे समय से स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने की कवायद चल रही है। फिलहाल निगम निगम की ओर से रायपुर क्षेत्र के छह नंबर पुलिया पर स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाया गया है। इसकी तर्ज पर अन्य जगहों में भी स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाए जाने थे। लेकिन जगह की कमी के कारण अभी तक यह मूर्त रूप नहीं ले पाए थे। अब जगह चिह्नित होने के बाद बजट भी स्वीकृत कर दिया है। लालपुल, पथरीबाग और दून विहार में स्मार्ट वेंडिंग जोन के लिए वर्कऑर्डर जारी कर दिए हैं। इन तीनों जगहों पर सड़कों से रेहड़ी-फड़ हटने से जाम से मुक्ति मिलेगी। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि वर्कऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही स्मार्ट वेडिंग जोन बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Check Also

कृषि भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन सस्ता, नक्शे पास कराने होंगे आसान

Dehradun: उत्तराखंड में अभी तक कृषि से आवासीय या व्यावसायिक भू-उपयोग परिवर्तन खासा महंगा था। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *