बीएसएनके न्यूज संवाददाता / कोटद्वार डेस्क। एसएसपी पौड़ी कुमारी पी0 रेणुका देवी ने देर रात दो सिपाहियों को अनुशासनहीनता के कारण सस्पेंड कर दिया है ।
एसएसपी पौड़ी पी0 रेणुका देवी ने बताया कि अनुशासनहीनता दिखाने के चलते पूर्व में एएसपी के कार्यालय में तैनात बिजेंदर सिंह और रजनी नौटियाल को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बताया कि बिजेंदर सिंह का रिखणीखाल थाने में और रजनी नौटियाल का अभियोजन कार्यालय पौड़ी में तबादला किया गया था, लेकिन तबादले के बाद से लगातार दोनों की ओर से अनुशासनहीनता बरती जा रही थी, जिसके चलते दोनों को सस्पेंड किया गया है।
गौरतलब है कि जहाँ पुलिस कप्तान पी0 रेणुका देवी जिले में हर छोटी बड़ी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। जब से एसएसपी पौड़ी पी.रेणुका देवी चार्ज संभाला है तब से सभी मुकदमे खुले हैं , चोरियां व नशे में भी अंकुश लगा है ।
रिपोर्ट – वीरेंद्र रावत
Success Pages News Portal