एयरपोर्ट के पास जंगल में युवक की लाश

Doiwala: देहरादून में मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास कोठारी मोहल्ले के जंगल मे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाल राजेश शाह व चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है। वह भानियावाला में किराए पर रहता था। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है।

Check Also

कृषि भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन सस्ता, नक्शे पास कराने होंगे आसान

Dehradun: उत्तराखंड में अभी तक कृषि से आवासीय या व्यावसायिक भू-उपयोग परिवर्तन खासा महंगा था। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *