Dehradun: गोवा में चल रहे 37 वें राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिता में उत्तराखंड की खिलाड़ी मीरा दास और प्रभात कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। आईटीबीपी टिहरी की खिलाड़ी मीरा दास ने 200मीटर “कयाकिंग कैनोइंग में सिल्वर मेडल जीता। पुरुष वर्ग में प्रभात कुमार ने 200मीटर के1 इवेंट में उत्तराखंड को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी। गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड पदक तालिका में तीन स्वर्ण और चार रजत पदक सहित 19 पदक लेकर 23वें स्थान पर है।
Check Also
आपदा में मौत पर अब मिलेंगे आठ लाख, केंद्र ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के मदों में सहायता राशि बढ़ाई
Dehradun: उत्तराखंड में आपदा प्रभावित परिवारों को अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्र …
Success Pages News Portal