हरदा के समर्थन में आगे आईं जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पूर्व काँग्रेस पार्टी के समर्थन में उतरीं जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने लालकुआं से काँग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत की जीत का दावा करते हुए बड़ा बयान दिया है।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र लालकुआं से इस बार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मैदान में हैं। भावना पांडे ने आगे कहा कि हरदा के द्वारा सहयोग मांगे जाने के बाद वे उनके समर्थन में आगे आईं हैं। उन्होंने कहा कि जेसीपी द्वारा इस चुनाव में अपने प्रत्याशी न उतारने के निर्णय के बाद अब वे काँग्रेस को सपोर्ट कर रही हैं, क्योंकि हरदा ने उनसे वायदा किया है कि वे जेसीपी के उद्देश्यों को पूरा करेंगे।

जेसीपी मुखिया भावना पांडे का कहना है कि बीजेपी की तुलना में काँग्रेस पार्टी को उत्तराखंड के ज्यादातर लोग इस बार सत्ता में देखना चाहते हैं तो वहीं राज्य के मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर काँग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत जनता की पहली पसंद बन चुके हैं। यही नहीं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी एवँ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को क्षेत्र की जनता से भरपूर समर्थन और आशीर्वाद भी मिल रहा है।

भावना पांडे ने कहा कि जनता के बीच लोकप्रिय हो चुके हरदा के सामने विरोधी दलों के उम्मीदवारों की चमक फीकी नज़र आ रही है। बच्चा हो या बुजुर्ग आज “सब की चाहत बन चुके हैं हरीश रावत।” लालकुआं क्षेत्र की जनता के द्वारा दिये जा रहे भरपूर प्यार, स्नेह, सहयोग और समर्थन से यही जाहिर हो रहा है कि इस सीट से हरदा आसानी से अपने प्रतिद्वदियों को मात दे देंगे और भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रचेंगे।

काँग्रेस पार्टी को सपोर्ट कर रहीं भावना पांडे ने कहा कि बीजेपी के कर्मों की सजा उत्तराखंड की जनता उसे इस चुनाव में देने जा रही है। जेसीपी का पूरा समर्थन काँग्रेस के साथ है। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि इस बार काँग्रेस पार्टी बड़ा परिवर्तन कर भाजपा को उत्तराखंड की सत्ता से बाहर करेगी और राज्य की सियासत में मजबूती से उभर रहे हरीश रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड में काँग्रेस की सरकार बनेगी।

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *