हरदा को सीएम बनाने के लिए काँग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाएं : भावना पांडे

देहरादून। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी एवँ जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे का कहना है कि वे कभी हार नहीं मानेंगी और लक्ष्य की तरफ बढ़ने से कभी रुकेंगी नहीं।

गौरतलब है कि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है, वे बहुत साहसी, निडर और हिम्मत वाली महिला हैं। उत्तराखंड की मातृशक्ति के उत्थान एवँ बेरोजगार युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने खासतौर पर जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) का गठन किया।

उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी द्वारा चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े न करने के निर्णय को लेकर लोग अपनी अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। वहीं आलोचकों को मुँह तोड़ जवाब देते हुए जेसीपी मुखिया भावना पांडे ने कहा कि उन्होंने कभी हारना नहीं सीखा है।

जेसीपी मुखिया भावना पांडे ने अपनी पार्टी जेसीपी पर उठाए सवालों के जवाब में सटीक उदाहरण देते हुए कहा कि “शेर जब दो कदम पीछे हटता है तो, इसका मतलब वो लंबी छलांग लगाने जा रहा है।” जेसीपी भी ठीक वैसा ही करने जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जनता कैबिनेट पार्टी भविष्य की योजनाओं का खाका तैयार करने में जुटी हुई है। जल्द ही उनकी तैयारियां खुलकर जनता के सामने आ जाएंगी।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि इस चुनाव में उनके दल के द्वारा काँग्रेस पार्टी को समर्थन दिए जाने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि लालकुआं से कांग्रेस के प्रत्याशी एवँ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा सहयोग मांगे जाने के बाद वे खुलकर उनके समर्थन में सामने आईं हैं। उन्होंने लालकुआं क्षेत्र की जनता समेत समस्त उत्तराखंडवासियों से अपील की है कि हरदा को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने के लिए भारी मतों से काँग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाइएं।

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *