हरीश रावत ने हल्द्वानी की ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी समेत बीडीसी सदस्यों को दिलाई काँग्रेस की सदस्यता

हल्द्वानी। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन, प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि भारी संख्या में लोग काँग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को लालकुआं में काँग्रेस प्रत्याशी एवँ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में हल्द्वानी की ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने अपने साथी बीडीसी सदस्यों समेत काँग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और हरदा का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर हल्द्वानी की ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में अनेकों विकास कार्य रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में रहते हुए वे एवँ उनके साथी खुलकर काम नहीं कर पा रहे थे, जिस वजह से उन्हें बीजेपी में घुटन सी महसूस हो रही थी। इसी वजह से अब उन्होंने काँग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।

उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज कर उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने व उनके साथी बीडीसी सदस्यों ने हरदा व कांग्रेस पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही।

इस अवसर पर बोलते हुए लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के काँग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने कहा कि ये काँग्रेस के लिए शुभ संकेत है कि अधिक से अधिक लोग काँग्रेस पार्टी पर विश्वास जता रहे हैं और पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड की जनता ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। भाजपा के प्रति राज्य की जनता का आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है।

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *