जन-जन के हृदय में वास करते हैं हरदा, ट्विटर पर भी छाये

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवँ लालकुआं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत जिन्हें उनके चाहने वाले हरदा के नाम से पुकारते हैं, इन दिनों लोकप्रियता की बुलंदियां छू रहे हैं। उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए ये शुभ संकेत है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत यूं तो पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं एवँ जन-जन के हृदय में वास करते हैं किंतु इस चुनावी माहौल में अचानक सोशल मीडिया में उनकी बढ़ती लोकप्रियता काँग्रेस पार्टी की बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रही है।

आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया के प्रसिद्ध प्लेटफार्म ‘ट्विटर’ पर इन दिनों #हरदा_with_राहुल काफी ट्रेंड कर रहा है। युवाओं के बीच इसका क्रेज़ देखते ही बनता है। कहना न होगा कि हरीश रावत न सिर्फ युवाओं बल्कि हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *