कॉंग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,चुनावी कैंपन और ‘उत्तराखंड स्वाभिमान चार धाम, चार काम’ का किया विमोचन

बीएसएनके न्यूज / देहरादून डेस्क। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों की तैयारियाँ चरम पर है। इसी क्रम में सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस की तैयारियां भी जोरों पर हैं, इस बीच पार्टी ने आज यानी 24 जनवरी से चुनावी कैंपन शुरू कर दिया है। चुनावी बिगुल फूंकने के मौके पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल  राजधानी देहरादून पहुंचे।

चुनावी सरगर्मी के बीच आज बघेल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता हरीश रावत का मज़ेदार अंदाज देखने को मिला। दोनों नेता डांस करते और झूमते नजर आए, मौका कांग्रेस के ‘उत्तराखंड स्वाभिमान चार धाम, चार काम’ गीत के विमोचन का था। दोनों पार्टी नेताओं का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

दरअसल आज कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में चुनावी कैंपन और ‘उत्तराखंड स्वाभिमान चार धाम, चार काम’ का विमोचन किया है। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल भी पहुंचे थे। इस दौरान बघेल ने सत्ताधारी बीजेपी पर जमकर हमला बोला, बघेल ने साथ ही घोषणा की है कि चुनाव जीतने के बाद उत्तराखंड में गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपए में ज्यादा नहीं होंगे। वहीं सॉग लॉन्च के दौरान भूपेश बघेल गाने पर डांस करते नजर आए। उनके साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी उपस्थित रहे।

 

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *