कांग्रेस ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी

Dehradun: प्रत्याशियों को लेकर भाजपा के साथ कांग्रेस भी प्रदेश की सबसे हॉट सीट हरिद्वार में फंसी हुई है। इस सीट पर कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत, उनके बेटे वीरेंद्र रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा प्रबल दावेदारों में शामिल हैं। जबकि नैनीताल सीट पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, महेंद्र पाल, रंजीत सिंह रावत की चर्चा है।

बीते दिन नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति के प्रदेश की पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर गहन मंथन किया गया। इसमें तीन सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जबकि दो सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर सहमति न बनने से पेच फंसा है। हरिद्वार से पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ उनके पुत्र वीरेंद्र रावत ने भी दावेदारी की है। जबकि पार्टी का एक धड़ा चाहता है कि यहां से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा चुनाव लड़े।

वहीं, नैनीताल सीट में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी चुनाव लड़ने के इच्छुक है। जबकि महेंद्र पाल और रंजीत सिंह रावत के नाम चर्चा में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों पर 15 या 18 मार्च को फैसला हो सकता है। 17 मार्च को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन है। उनके दिल्ली आने पर इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

Check Also

बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल

श्रीनगर: हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *