कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत को समर्थन देने पहुंची स्टार प्रचारक रागिनी नायक

हरिद्वार। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रागिनी नायक जी ने 35-हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर में आयोजित सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रागिनी नायक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने न सिर्फ केंद्र में बल्कि उत्तराखंड में भी कोई काम नहीं किया। बीजेपी ने जनता से खोखले वादे कर, लोगों के विश्वास को छला है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब उत्तराखंड की जनता को राज्य के विकास के लिए सत्ता परिवर्तन कर, जनता की सच्ची हितैषी काँग्रेस पार्टी की सरकार बनानी हैं। उन्होंने 35-हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत को भारी मतों से जिताने की अपील की।

इस दौरान कांग्रेस नेता बलवंत सिंह चौहान जी, पंकज चौधरी जी, अनुराग जी, अनवार जी, विजयपाल जी, समीर अंसारी जी, रियाजुल जी, भोला सिंह जी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *