कमरे में सो रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, दरवाजा तोड़कर बाहर खींचा

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक गुलदार ने कमरे में सो रही महिला पर हमला कर दरवाजा तोड़कर उसे बाहर खींच लिया। घायल महिला को गंभीर अवस्था में अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगस्त्यमुनि ब्लाक के धान्यों गांव में सोमवार देर रात्रि करीब 3.30 बजे कुशला देवी अपने घर में सोई थीं। इसी दौरान गुलदार ने दरवाजा तोड़कर महिला पर झपटा मारा और खिंचने का प्रयास किया। महिला के पति ने गुलदार पर लाठी से वार कर भगाया। महिला के नाक और माथे पर गुलदार ने नाखून से हमला किया है।
घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है, इससे पहले एक महिला को गुलदार ने गौशाला में घायल किया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

श्रीनगर में सुबह-सुबह गुलदार ने एक व्यक्ति पर किया हमला
श्रीनगर गढ़वाल में भी आज सुबह-सुबह एक 32 वर्षीय व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया जा रहा व्यक्ति गंगा दर्शन से आगे पौड़ी रोड पर मजदूरी का कार्य करता है। सुबह जब वह शौच के लिए जा रहा था उस समय गुलदार ने हमला कर दिया। घायल को संयुक्त अस्पताल भर्ती करवाया गया।

Check Also

गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

Dehradun: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *