क्रिकेटर ऋषभ पंत को राजधानी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती

Dehradun: पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पंत का इलाज कर रही है। टीम में सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन सीधे परिजनों और बीसीसीआई से ही इलाज के संबंध में जानकारी साझा कर रहा है।, डीडीसीए के अधिकारी आज मैक्स अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पंत के इलाज के लिए भारत के बेस्ट डॉक्टरों से परामर्श लिया जा रहा है। पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में ही चलेगा।
दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऋषभ ने उन्हें बताया है कि नींद आने से नहीं बल्कि गड्ढे से बचाने के चक्कर में ऋषभ की कार अनियंत्रित हुई थी। वहीं, बीसीसीआई की टीम तीन सदसीय टीम भी यहां पहुंची थी। इनमें एक लीगल एडवाइजर भी थे। 
सूत्रों के मुताबिक फिलहाल क्रिकेटर की हालत खतरे से बाहर है। वह पूरी तरह सामान्य बताए जा रहे हैं। पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है। पंत के पैर में फ्रैक्टर है, सिर और कमर पर भी चोट हैं।  बता दें कि शुक्रवार को हादसे के बाद ऋषभ पंत को नारसन स्थित सक्षम अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद राजधानी के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल प्रबंधन को पहले ही सूचना दे दी गई थी।
जैसे ही एंबुलेंस पंत को लेकर अस्पताल पहुंची, तत्काल उनका इलाज शुरू कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक क्रिकेटर पंत की एमआरआई जांच के साथ ही कई चिकित्सकीय परीक्षण किए गए। ऋषभ पंत की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं, पंत के साथ अस्पताल पहुंची मां सरोज पंत और परिजनों से मीडियाकर्मियों ने बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई बात नहीं हो पाई।

Check Also

बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती, दो विदेशी जोड़े भी होंगे शामिल

श्रीनगर: हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *