लालकुआं में खोला गया हरीश रावत का चुनावी कार्यालय, क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन

लालकुआं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवँ 56 लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत ने शनिवार को लालकुआं में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत के संग कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस समर्थक एवँ भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शनिवार सुबह कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात हरीश रावत ने पदयात्रा की एवँ स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने शहीद स्थल पर जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये एवँ चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन किया।

इसके बाद दोपहर को हरदा ने लालकुआं के इंदिरा नगर द्वितीय क्षेत्र स्थित बहादुर सिंग बोहरा के आवास पर कार्यकताओं व क्षेत्रवासियों सँग बैठक की।

इसके तुरंत बाद उन्होंने लालकुआं क्षेत्र के पुराना बिंदुखत्ता स्थित दुग्ध समिति के निकट क्षेत्रवासियों सँग बैठक कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

वहीं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार शाम को कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत लालकुआं क्षेत्र के शीशम भुजिया एवँ रावत नगर में जनसंपर्क एवँ चुनावी बैठक करेंगें।

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *