मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल में जम्मूकश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन किया।

Dehradun: मुख्यमंत्री ने किया फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सायं राजपुर रोड़ स्थित मॉल में जम्मूकश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है। इससे निश्चित रूप से लोगों को सही जानकारी भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है तथा विकास के नये आयाम राज्य में स्थापित हो रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम के शानदार अभिनय की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है तथा इसे महिला सशक्तिकरण का भी बेहतर उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्दशक के साथ अन्य कलाकारों के अभिनय की भी प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री मुन्ना सिंह चैहान, श्री अनिल नौटियाल, श्री सुरेश गड़िया, श्रीमती सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Check Also

सजेगा सितारों और साहित्य का महाकुंभ, एआर रहमान से लेकर शबाना आजमी तक जुटेंगे दिग्गज

Dehradun: साहित्य, सिनेमा, संगीत और कला की दुनिया के दिग्गजों का जमावड़ा एक बार फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *