नैनीताल में ठहरना है तो चले आएं

नैनीताल: मानसून आते ही नैनीताल के होटलों के किराये में 40 से 50 फीसदी तक छूट मिलने लगी है। अब पांच हजार में मिलने वाले कमरे ढाई से तीन हजार रुपये में मिल रहे हैं।

ऑफ सीजन के दौरान नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में अब सैलानी कम पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई होटल कारोबारियों ने पर्यटकों को होटलों के कमरे के किराये में 40 से 50 फीसदी तक छूट देना शुरू कर दिया है। साइट सीन व अन्य का शुल्क भी कम हो गया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्यटन सीजन खत्म होने के बाद अब होटलों के कमरों में 40 से 50 फीसदी तक छूट दी जा रही है।

प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने पहुंचते हैं पर्यटक
नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए हर साल लाखों सैलानी पहुंचते हैं। शुद्ध आबोहवा और प्राकृतिक नजारों से भरपूर नैनीताल की वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां बोटिंग करने के लिए सैलानी ललायित रहते हैं। मानसून में यहां सैलानियों की आमद न के बराबर हो गई है।

Check Also

गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

Dehradun: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *