पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। मूसेवाला के दो साथी घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था।

बताया जा रहा है कि पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे लेकिन मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

 

Check Also

पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना

Haridwar: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर गुजरात के गांधीनगर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *