पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों और डीएम के संग की बैठक,जाना आपदा में हुए नुकसान का हाल

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / देहरादून डेस्क। बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की वजह से राज्य के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का हाल जानने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सिचाईं और पर्यटन विभाग के अधिकारियों समेत विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक में अधिकारियों से आपदा में हुए नुकसान का हाल जानने के साथ उन्हें प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के भी निर्देश दिए।

शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के सभागार में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी व डीएफओ वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी से उत्तराखंड से हिमाचल के लिए ट्रैकिंग पर हुई घटना की विस्तार से जानकारी ली और साथ ही निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो।

बैठक में पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा की भी जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्हें आसानी से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में मौजूद सचिव पर्यटन दिलीप जावलर ने कहा कि ट्रैकिंग माउंटेनिंग के लिए पर्यटन विभाग की ओर से नई एसओपी तैयार की जा रही है। इसमें ट्रेकर्स के लिए ट्रैकिंग संबंधित जानकारी विस्तार से दी जाएगी। जिसे जल्द ही प्रदेश में होने वाली ट्रैकिंग माउं‌टेनिंग के लिए लागू किया जाएगा।

बैठक में यूटीडीबी के अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर, अपर निदेशक पूनम चंद, अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, उप निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, थल क्रीड़ा स्पोर्ट्स विशेषज्ञ रणबीर सिंह नेगी समेत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी

dehradun: रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *