पौड़ी जनपद के तलसारी गांव में एक युवक ने खुद को अपने घर में गोली मार दी

Pauri: पैसों के लेनदेन को लेकर युवक ने खुद को गोली मार दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता पर पुलसि ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने भाजपा नेता पर आरोप लगाए हैं।

पौड़ी जनपद के तलसारी गांव में शुक्रवार सुबह जितेंद्र सिंह नेगी (32) पुत्र सतीश चंद्र ने अपने ही घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले जितेंद्र ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही और भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Check Also

उत्तराखंड महिला आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने की मंत्री से मुलाकात

Dehradun: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े कथित पारिवारिक विवाद, मानसिक प्रताड़ना और वायरल वीडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *