पीसीएस अफसरों को जल्द मिलेगी प्रमोशन की सौगात

Dehradun: प्रदेश के प्रोविंशियल सिविल सर्विस (पीसीएस) अधिकारियों को जल्द प्रमोशन की सौगात मिलेगी। बुधवार को उनकी डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) हो गई है। अब मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी होगा।

शासन ने कुल 39 पीसीएस अफसरों की डीपीसी की है जिनमें 8700 ग्रेड-पे पर 29 पीसीएस अधिकारियों के नाम पर विचार किया गया। जबकि 10 पीसीएस के 7600 ग्रेड-पे पर प्रमोशन देने के लिए डीपीसी में चर्चा की गई।

दो पीसीएस के खिलाफ जांच गतिमान होने के चलते लिफाफा बंद रखा गया है। 8700 ग्रेड-पे पर ललित नारायण मिश्रा, पीसी दुमका, सुंदरलाल सेमवाल, गिरीश गुणवंत, वीर सिंह बुधियाल, त्रिलोक मर्तोलिया, अभिषेक त्रिपाठी, शिवकुमार बरनवाल, मोहम्मद नासिर, ईलागिरी, जगदीश कांडपाल, चंद्र सिंह इमलाल, उत्तम सिंह चौहान, अशोक जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मोहन सिंह, हेमंत कुमार वर्मा, अरविंद पांडे, प्यारे लाल शाह और केके मिश्रा के नाम शामिल हैं जबकि 7600 ग्रेड-पे में श्याम सिंह राणा, नारायण सिंह नबियाल, रजा अब्बास, अवधेश कुमार, विवेक राय, किशन सिंह नेगी, अनिल गर्ब्याल, विवेक प्रकाश, दिनेश प्रताप सिंह और पंकज उपाध्याय के नाम शामिल हैं। अब डीपीसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतिम अनुमोदन देंगे।

Check Also

आपदा में मौत पर अब मिलेंगे आठ लाख, केंद्र ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के मदों में सहायता राशि बढ़ाई

Dehradun: उत्तराखंड में आपदा प्रभावित परिवारों को अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *