सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम सैफई के लिए लिए रवाना हुए। उनके साथ में सपा नेता फिरोज खान और रुचिवीरा भी रवाना हुईं। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आजम खान भी सैफई पहुंचेंगे।रामपुर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने सपा मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया है। सांसद जयाप्रदा ने कहा कि आदरणीय नेताजी के स्वर्गवास होने का समाचार सुनकर बहुत दुःख हुआ। मै जब समाजवादी पार्टी में थी तब मै नेताजी से बहुत प्रभावित थी वह हमेशा परिवार और समाज को बाँधकर चलने की बात करते थे और उन्होंने ही समाजवादी पार्टी को और परिवार को एक माला में पिरोलर रखा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके पैतृक गांव सैफई में श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ 4:35 बजे इटावा के सैफई पहुंचे। इसके बाद से वह पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे।

Check Also

आपदा में मौत पर अब मिलेंगे आठ लाख, केंद्र ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के मदों में सहायता राशि बढ़ाई

Dehradun: उत्तराखंड में आपदा प्रभावित परिवारों को अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *