श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति सहायक रामचंद्र बिष्ट हुए सेवानिवृत्त

* बीकेटीसी चंद्रभागा यात्री विश्राम गृह ऋषिकेश में आयोजित हुआ विदाई सम्मान समारोह

ऋषिकेश: 30 अप्रैल। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )में सहायक के रूप में कार्यरत रामचंद्र बिष्ट 25 वर्ष की दीर्घ सेवा के बाद 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु में आज सेवानिवृत्त हो गये। मंदिर समिति के चंद्रभागा विश्राम गृह ऋषिकेश में उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर भब्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया बैंड बाजों के साथ उन्हें विदाई दी गयी इस अवसर पर माहौल भावुक हो गया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंदिर समिति सहायक रामचंद्र बिष्ट के सेवानिवृत्ति पर मंदिर समिति के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों ने भी उनके दीर्घ जीवन की कामना की है।तथा उनके सेवाभाव की सराहना की है कहा कि उनका व्यवहार हमेशा सकारात्मक रहा तथा पूरे मनोयोग से उन्होंने भगवान बदरी- केदार की सेवा की।

विदाई सम्मान समारोह के बाद रामचंद्र बिष्ट को बैंड के साथ ससम्मान विदा किया गया।
और माहौल भावुक हो गया।
इस अवसर पर मंदिर समिति प्रबंधक विशाल पंवार, उदयवीर रमोला,अमरदेव बेलवाल, कल्याण सिंह नेगी, राहुल नेगी,विधाता देवी, अवर सहायक मनोज रावत, मुन्नी देवी, गीता देवी,पार्वती देवी,रीना रावत, मनीष पालीवाल शोभा ममगाई, राजू गोडियाल सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Check Also

प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची, शुरू होने जा रहा है विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

Dehradun: उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची 12 नवंबर को जारी होगी। इसके साथ ही प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *