सोशल मीडिया पर काँग्रेस की धूम, ट्विटर पर कर रही ट्रेंड

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार 14 फ़रवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले काँग्रेस पार्टी के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे कैम्पेन को काफी लोकप्रियता मिल रही है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए कैम्पेन #उत्तराखंड_जीतेगी_कांग्रेस को भारी सफलता मिल रही है। इस अभियान के जरिए काँग्रेस पार्टी ट्विटर पर तेजी से ट्रेंड कर रही है।

सोशल मीडिया पर पार्टी के कैम्पेन को मिल रही अपार सफलता से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद और उनका उत्साह वर्धन हुआ है। वहीं इस अभियान के लोकप्रिय होने से प्रदेश की जनता के मूड का भी अंदाज़ा हो रहा है कि इस बार जनता का रुझान काँग्रेस के पक्ष में है।

बहरहाल ट्विटर पर मिली इस बड़ी सफलता के बाद अब काँग्रेस प्रत्याशियों समेत राजनीतिक पंडित भी उत्तराखंड में काँग्रेस पार्टी की भारी बहुमत से जीत की उम्मीद जता रहे हैं।

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *