टिहरी में बोलेरो वाहन गिरा खाई में, 14 लोग थे सवार.

चमियाला – बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक पिलवा के पास बिनक्खाल से ऋषिकेश जा रहे बोलेरो वाहन (गाड़ी न0 यूके 14टीए 1379) अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे, जिसमें चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेस्वर में लाया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं।

जबकि घटना के बाद से चालक प्रकाश लाल फरार चल रहा है। थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि सभी बच्चों और चार अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि पांच अन्य का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Check Also

पीएम मोदी से की मुलाकात, हर्षिल का राजमा और लाल चावल समेत भेंट की खास चीजें

सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने पीएम मोदी से भेंट की। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *