उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 : श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को पूर्वाह्न 10. 30 बजे खुलेंगे।

* नव संवत्सर पर श्री गंगोत्री मंदिर समिति ने कपाट खुलने की तिथि तथा समय की घोषणा की।

देहरादून/ उत्तरकाशी: ।श्री गंगोत्री धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष अक्षय तृतीया बुधवार 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 10.30 बजे खुलेंगे।
श्री गंगोत्री धाम के कपाट पारंपरिक रूप से अक्षय तृतीया के अवसर पर खुलते है आज नव संवत्सर पर श्री गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा मे कपाट खुलने का समय -मुहूर्त तय किया।


अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को ही श्री यमुनोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के समय की घोषणा यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा 3 अप्रैल यमुना जयंती पर होगी।

वहीं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय पहले ही घोषित है।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 2 मई को प्रात: 7 बजे खुलेंगे।

Check Also

आपदा में मौत पर अब मिलेंगे आठ लाख, केंद्र ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के मदों में सहायता राशि बढ़ाई

Dehradun: उत्तराखंड में आपदा प्रभावित परिवारों को अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *