उत्तराखंड का Messi, सीएम धामी भी हुए फैन

मुनस्यारी के हेमराज जौहरी Messi  ने एक मैच के दौरान कॉर्नर किक से फुटबॉल सीधे गोलपोस्ट में डाल दी और देखते ही देखते इस गोल का वीडियो वायरल हो गया। लोग उसे उत्तराखंड का मैसी बोलने लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया और हेमराज की प्रतिभा को सराहा है।

हेमराज वर्तमान में दून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ते हैं और वह पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। बेहद गरीब परिवार में जन्में हेमराज के पिता दुर्गाराम सिलाई का काम करते हैं, जबकि मां पुष्पा देवी गृहणी हैं।

67 वें जोहार खेलोत्सव में पांच जून को मुनस्यारी ब्वायज और बर्निया गांव के बीच खेला जा रहा था। हेमराज ने एक बाद एक करके पांच गोल किए, लेकिन उन्होंने चौथा गोल जो किया उसने उन्हें इंटरनेट की दुनिया में प्रसिद्ध कर दिया है। कॉर्नर मिलने पर हेमराज गोल इस खूबी के साथ दागा कि गोल पोस्ट के पास पहुंचते ही फुटबॉल हवा में लेफ्ट टर्न लेती हुई गोल पोस्ट के भीतर चली गई।

हेमराज की टीम मुनस्यारी ब्वायज ने यह मैच 9-0 से जीता। हेमराज मुनस्यारी तहसील के ग्राम सभा जोशा गांधीनगर गांव के रहने वाले हैं। हेमराज पांच भाई बहन हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो अभी पढ़ रही हैं।
हेमराज ने अभी तक चार नेशनल सब जूनियर गेम (2 सुब्रतो एवं 2 स्कूल नेशनल) खेले हैं। हेमराज से जब वायरल वीडियो के बारे में और सीएम के ट्वीट के बारे में बताया गया तो उन्होंने सीएम से गुजारिश की है कि भविष्य में गांधीनगर में एक खेल मैदान दें ताकि गरीब परिवार के बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ ही प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
वर्ष 1940 के दौरान खीम सिंह सौन, भैरव जंग थापा और त्रिलोक बसेड़ा समेत अन्य लोगों ने मिलकर एक फुटबाल टीम बनाई थी, जिसका नाम स्टेशन टीम था। उस समय शहर की यह पहली फुटबाल टीम थी। फुटबाल के शुरूआती मुकाबले स्टेशन टीम हाईस्कूल टीम के बीच हुआ करते थे।

Check Also

आपदा में मौत पर अब मिलेंगे आठ लाख, केंद्र ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के मदों में सहायता राशि बढ़ाई

Dehradun: उत्तराखंड में आपदा प्रभावित परिवारों को अब पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *