उत्तराखण्ड के राज छाबड़ा को मिला भारत का प्रतिष्ठित रीजनल पीआर अवॉर्ड 21

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / देहरादून डेस्क। भारत के रीज़नल पीआर अवॉर्ड्स 2021, 40 अंडर 40 के पहले संस्करण के विजेताओं की आज घोषणा की गई जिसमें उत्तराखण्ड से देहरादून में राज कम्युनिकेशन पीआर के राज छाबड़ा को भारत का प्रतिष्ठित रीजनल पीआर अवॉर्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया।

आईआरपीआरए (इंडियाज रीज़नल पब्लिक रिलेशन्स अवॉर्डस) को मुख्य तौर पर 8 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया था।

जिनमें सीएसआर में एक्सीलेंस के लिए अवॉर्ड और स्टार्ट-अप कैटेगरी के लिए लीडिंग पीआर कैंपेन शामिल है। ट्रूपल के ब्रांड मैनेजर पवन त्रिपाठी ने कहा कि आईआरपीआरए के पहले संस्करण को होस्ट करने का अनुभव अविश्वनीय था।

अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन आज 23 अक्टूबर 2021 शनिवार को वर्चुअल इवेंट के माध्यम से हुआ। अवॉर्ड्स की इन श्रेणियों को मुख्य रूप से पूरे भारत की प्रतिभा को पहचाने के लिए पांच जोन्स-ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ और सेंट्रल में विभाजित किया गया था।

आईआरपीआरए के इस पहले संस्करण में 24 से अधिक राज्यों और देश के 363 आवेदकों के आवेदन देखे गए। यह अवार्डस इन पीआर प्रोफेशनल्स द्वारा वर्षों से किए गए सराहनीय कार्य का मूल्याकंन करने का अद्भुत माध्यम है।

Check Also

रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी

dehradun: रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *