वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला तीसरा पदक

कॉमनवेल्थ खेलों में पहले दिन भारत ने कोई पदक नहीं जीता था, लेकिन दूसरे दिन मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनसे पहले
संकेत ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में 248 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता। वहीं,  गुरुराजा ने दूसरा पदक दिलाया।

भारत के लिए कैसा रहा आज का दिन

  • मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह बर्मिंघम में भारत का पहला सोना है।
  • वेटलिफ्टिंग में 55 किलोग्राम भारवर्ग में संकेत ने रजत पदक जीता। यह भारत का पहला पदक है।
  • वेटलिफ्टिंग में ही देश को दूसरा पदक मिला। गुरुराजा ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में 269 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता।
  • टेबल टेनिस में महिला टीम ने लगातार दूसरा मैच जीता।
  • बैडमिंटन में मिश्रित टीम ने पाकिस्तान के बाद श्रीलंका को भी हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंची।

 मीराबाई ने जीता सोना

मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क के पहले राउंड में 109 किलो भार उठाया। उन्होंने इसके साथ ही स्वर्ण पदक जीत लिया। यह उनके राष्ट्रमंडल खेलों के करियर में दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने पिछली बार गोल्ड कोस्ट (2018) में सोना जीता था। मीराबाई ने 2014 (ग्लास्गो) में रजत जीता था। 109 किलो से मीराबाई को संतुष्टि नहीं मिली। उन्होंने दूसरे प्रयास में इसमें सुधार किया और 113 किलो का भार उठाया। वह तीसरे प्रयास में 115 किलो उठाना चाहती थीं, लेकिन विफल रहीं। इस तरह क्लीन एंड जर्क में मीराबाई का स्कोर 113 किलो रहा। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिलाकर कुल 201 किलो भार उठाया।

 

Check Also

एसओपी का इंतजार किए बिना शुरू होगी राष्ट्रीय खेलों की तैयारी

Dehradun: खेल विभाग एसओपी का इंतजार किए बिना अगले साल 2027 में फरवरी-मार्च में मेघालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *