ऋषिकेश: ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में योग व आध्यात्म गुरुओं व योगाचार्य का भी सानिध्य मिलेगा। योग महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
महोत्सव में प्रतिदिन शाम को होने वाले सांस्कृतिक समारोह में इंडियन ओशियन, प्रेम जोशुआ, ज्योति नूरान, नरेंद्र सिंह नेगी और उत्तराखंडी लोक नृत्यों की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही अलग-अलग सत्रों में ग्रैंड मास्टर अक्षर, योगी अभिषेक सोती, योगिनी उषा माता, डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉ. अर्पिता नेगी, योगिनी उर्मिला पांडेय और मेघा चौधरी का व्याख्यान होगा। प्रतिदिन देश-विदेश के योगाचार्य प्रतिभागियों को योग का अभ्यास कराएंगे।
महोत्सव के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था
ऋषिकेश सदियों से योग की भूमि रही है। देश-विदेश के योग साधक इसीलिए ऋषिकेश खिंचे चले आते हैं। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान में भी योग की अहम भूमिका है। इसलिए सरकार ऋषिकेश में योग गतिविधियों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रही है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Success Pages News Portal