यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बालस्वरूप में मंच पर पहुंचा बच्चा

Haridwar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगने पहुंचे। इस दौरान रुड़की में आयोजित जनसभा में कुछ ऐसा हुआ कि हर किसी का ध्यान एक बच्चे ने खींच लिया।

इस बच्चे को देख सीएम योगी आदित्यनाथ की चेहरे पर भी बड़ी मुस्कान आने के साथ ही उनकी आंखें भी चमक उठी। यह बच्चा सीएम योगी के बालस्वरूप में पहुंचा था। जिसके मंच पर पहुंचते ही जोर-जोर से योगी-योगी के नारे लोग लगाने लगे।

मंच पर बैठे सभी नेता भी सीएम योगी के बालस्वरूप को देख उत्साहित हो गए। कुछ नेतओं ने बच्चे को गोद में उठा लिया। वहीं सीएम योगी भी बच्चे से कानों में गुफ्तगू करने लगे।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर गढ़वाल के बाद चुनाव प्रचार को धार देने रुड़की पहुंचे। राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में उन्होंने जनसभा की।

Check Also

कृषि भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन सस्ता, नक्शे पास कराने होंगे आसान

Dehradun: उत्तराखंड में अभी तक कृषि से आवासीय या व्यावसायिक भू-उपयोग परिवर्तन खासा महंगा था। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *