फिनोलेक्स पाईप्स एवं मुकुल माधव फाउंडेशन ने सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से राशन किटे वितरित की

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / देहरादून डेस्क। भारत की अग्रणी पीवीसी-यु पाईप्स एवँ फिटिंग्स निर्माता कम्पनी फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं मुकुल माधव फाउंडेशन पुणे महाराष्ट्र द्वारा सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में फिनोलेक्स पाइप्स के सेल्स मैनेजर अमन भंडारी,आशीष राजपूत ,सामाजिक कार्यकर्त्ता विजया लक्ष्मी नेगी ,सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष उदय सिंह द्वारा से देहरादून स्थित कार्यालय में जरूरतमंद 115 परिवारों को राशन की कीटे वितरित की गयी।

मुकुल माधव फाउंडेशन पूरे भारतवर्ष में समाज सेवा में समर्पित अनेक कार्य करती आ रही है। मुकुल माधव फाउंडेशन के बारे में बताते चले मुकुल माधव फाउंडेशन सन् 1999 में एक पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में स्थापित हुई। फाउंडेशन आज स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक कल्याण और शिक्षा क्षेत्रों में अपनी धर्मार्थ गतिविधियों अंतर्गत काम कर रही है ।

सन् 2014 से यह फिनोलेक्स पाइप्स आधिकारिक रूप से अपना सहयोग प्रदान कर रही है। इस सहयोग ने फाउंडेशन को जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में स्पेक्ट्रम का विस्तार करने के लिए मजबूत किया और कई परियोजनाओं को पूरा किया है।

फिनोलेक्स पाइप्स के सेल्स मैनेजर अमन भंडारी ने बताया कि हमारी इस गतिविधि का उद्देश्य इस दीपावली उन जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचना जिससे उनकी ये दीपवाली खुशियों एवं प्रकाश से भर जाये।

सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि जैसे की हम सभी जानते है कि दीपावली प्रकाश, शांति, समृद्धि, प्रेम, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य का त्योहार है। इसलिए दीपों की इस दिवाली को गरीब लोगों की मदद करके उनके लिए कामना करते है।

सहयोगी संस्था सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कोरोनाकाल में जरूरतमंद परिवारों को राशन ,गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह में आर्थिक मदद और जरूरतमंद मेधावी छात्रों को स्कॉलरशीप प्रदान करने जैसे कार्य करती आ रही है।

इस कार्यक्रम में फिनोलेक्स के अमन भण्डारी ,आशीष राजपूत ,सामाजिक कार्यकर्त्ता विजय लक्ष्मी नेगी ,सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष उदय,दीपिका ,कृष्णपाल सिंह ,रवि ,दीपा आदि मौजूद रहे।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *