टीएंडएच ने राजपुर रोड़ में खोला अपना 24वां आउटलेड जेंट्स सैलून

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / देहरादून डेस्क। देहरादून वासियों के लिए ट्रूफिट एंड हिल ने राजपुर रोड़ में खोला नये आउटलेड जेंट्स सैलून। टीएंडएच ब्रिटिश लोगों के बीच सालों से पसंदीदा ब्रांड रहा है। टीएंडएच के 24वें आउटलेट का शुभारंभ प्रणय डोक्कानिया सीईओ ट्रूफिट एंड हिल व देहरादून फ्रेंचाइज़ी मालिक पंकज मांध्यान एवं अशोक कुमार मांध्यान ने संयुक्त रूप से रिबन व केक काटकर किया।

मुख्य अतिथि प्रणय डोक्कानिया सीईओ ट्रूफिट एंड हिल ने कहा कि बदलते समय के साथ दून में भी फैशन के प्रति लोगों का लगाव बढ़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए टीएंडएच ने दून में अपना आउटलेट स्थापित किया है। बदलते परिवेश में सुरक्षा और स्वच्छता महत्वपूर्ण है, ऐसे में टीएंडएच अपने ग्राहकों को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। टीएंडएच की खास बात यह है कि यहां आने वाले हर ग्राहक को रीगल टच के साथ चिकित्सीय अनुभवों के साथ सेवा प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर देहरादून फ्रेंचाइज़ी मालिक पंकज मदान ने कहा कि हम टीएंडएच का लक्ष्य अपने ग्राहकों को उत्पादों का सर्वाेत्तम लाभ देना रहा है। टीएंडएच आउटलेट में हेयरकट, शेविंग और मसाज आदि को बेहतरीन तरीके से बने उत्पादों के माध्यम से पूरी जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ किया जाता है।

इस अवसर पर स्टोर मैनेजर कुणाल मौर्य, बेस्ट फाउंडर शिव कौशल, विपिन कुमार डोगरा, ब्लॉगर्स सना मेहरा, आकांक्षा बिष्ट, पेस्ट्री, हेमंत जोशी, हर्षिता अधिकारी, ऐश नाथ, करण, अमन, प्रतीक, टी एंड एच स्टाफ मौजूद थे।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *